बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर से भगवान् चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में हुआ शोभायात्रा का आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर से भगवान चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में कायस्थ समाज द्वारा सुभाष नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे की बाबा तपेश्वर नाथ में गत वर्ष भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना की गई थी। तपेश्वर नाथ मंदिर से निकली शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर शरबत वितरण भी किया गया। क्षेत्र में भ्रमण करती हुई बदायूं रोड से होती हुई यह शोभायात्रा बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर में जाकर समाप्त हुई। सुभाष नगर गुरुद्वारा के अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल द्वारा शरबत वितरण कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। भव्य शोभा यात्रा में महामंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज का भी माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। शोभायात्रा में कायस्थ सेना के आलोक प्रधान श्याम दीप सक्सेना कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना अमित सक्सेना बिंदु सुशील सक्सेना संजीव सक्सेना पवन सक्सेना निर्भय सक्सैना एक के श्रीवास्तव मनोज सक्सेना रचना सक्सेना अनुराधा सक्सेना आम्रपाली सक्सेना ललिता सक्सेना रीमा सक्सेना भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर सीपीएस चौहान सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तहसील बहेड़ी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

Sun Jun 16 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता आज जनपद बरेली की तहसील बहेड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जहां जिलाधिकारी द्वारा जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर सम्बंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं वास्तविक निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान […]

You May Like

advertisement