दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर की और से स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 16 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के फिरोजपुर स्थित स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। संगत को संबोधित करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी सुश्री किरण भारती जी ने कहा कि आज समाज में नैतिकता से आंखें मूंदकर देश हित को छोड़कर स्वार्थी होता जा रहा है। जबकि हमारे संतो ने समय-समय पर लोगों को समाज और देश के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। अज्ञानता के कारण लोग अनैतिकता से ग्रस्त हो रहे हैं। दुख का कारण बाहर खोजने के बजाय हमें अपने भीतर देखना चाहिए।
साध्वी जी ने अपने विचारों में आगे बताया कि आज मनुष्य को अपने अहंकार से ऊपर उठकर मानवता की भलाई के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। हमारे गुरुओं, महापुरुषों ने सदैव सर्वहित की बात की है, जब हम सर्वजन हित की खोज करते हैं तो उसमें हमारा हित स्वत: ही समाहित हो जाता है। उन्होंने कहा कि इन सब की समझ गुरु की शरण में जाने से ही हो सकती है। समय का पूर्ण सतगुरु ज्ञान के माध्यम से मनुष्य को ईश्वर से जोड़ता है। फिर इंसान को समझ अति है के हम जाति से ऊपर उठ कर उस ईश्वर की संतान हैं। हमें अपने कर्मों की कमाई को भगवान के पास ले कर जाना है जिसका हमें फल मिलना है। इसलिए पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर अपना जीवन सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
अंत में साध्वी देविंदर भारती जी ने भजन कीर्तन गाया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: गर्मी का कहर जारी,42 डिग्री पहुंचा तापमान,

Sun Jun 16 , 2024
सागर मलिक देहरादून : बीते कुछ दिनों से दर्ज की जा रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर अभी भी कुछ दिन तक जारी रहेगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ कुछ पर्वतीय जिलों के हिस्सों में भी गर्म हवाएं खूब परेशान करेंगी। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चेतावनी […]

You May Like

advertisement