जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा मनुष्य जीवन की हर समस्या एवं दुविधा का समाधान सनातन में मौजूद है

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

करोड़ों वर्षों से सनातन धर्म मनुष्य को मानवता की शिक्षा दे रहा है।

कुरुक्षेत्र, 29 जून : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने शनिवार को पंचकूला रवाना होने से पूर्व कुरुक्षेत्र में कहा कि मनुष्य जीवन की हर समस्या एवं दुविधा का समाधान सनातन में मौजूद है। सनातन धर्म मनुष्य जीवन, समाज के विकास और आत्म-साक्षात्कार के लिए महत्वपूर्ण है। सनातन से जीवन में उद्देश्य और दिशा की भावना का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि करोड़ों वर्ष पहले जब किसी को पता नहीं था, कोई शोध नहीं था, तब से यह सनातन धर्म मनुष्य को मानवता की शिक्षा दे रहा है। पहले खेती नहीं होती थी लोग जंगलो में रहना, गुरुकुलो में शिक्षा ग्रहण करना, अध्यात्मिक जीवन व्यतीत करना, श्रृष्टि को परमेष्टि से जोड़ना यही साधना थी। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि प्राचीन काल में प्रमाण हैं कि मनुष्य फल- फूल खाते थे। विकास की प्रक्रिया इस सनातन धर्म में प्रारंभ से ही बनी हुई है। भारत में तो शोध और चिंतन के आधार पर मानव जीवन का विकास लक्ष्य हमेशा बना रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों संत महापुरुषों एवं ऋषियों ने गहन अध्ययन कर वेद, वेदांत, उपनिषद और पुराण भी दिए। आज भी भारत वर्ष में ही विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना की जाती है। इस के उपरांत महंत राजेंद्र पुरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में शामिल होने के लिए पंचकूला रवाना हुए।
महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement