ब्रज मण्डल में किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए सम्मानित हुईं श्रीमती मनप्रीत कौर

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

वृन्दावन : मोतीझील क्षेत्र स्थित श्री घीसासंत महामण्डल आश्रम में धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञान दास महाराज (अयोध्या) की परम् शिष्या एवं संकट मोचन सेना (पंजाब प्रान्त) महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मनप्रीत कौर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में “अटल नारायणी शिखर सम्मान” प्राप्त होने पर वृन्दावन के संत, महन्त, ब्रजवासी एवं विप्रो ने उनका नागरिक अभिनंदन करते हुए उनको बधाई दीं।
इस अवसर पर प्रख्यात चित्रकार द्वारिका आनंद ने कहा कि आज ही के दिन अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना हुई थी।इसी संदर्भ में बहन मनप्रीत कौर को हम स्वयं स्वर्ण निर्मित भगवान श्रीराम का चित्रपट सामूहिक रूप से देकर एवं शॉल व पटुका ओढ़ाकर उनका सम्मान कर रहे हैं।
ब्रज भूमि कल्याण परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ एवं ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीमती मनप्रीत कौर सदैव से ही सेवा कार्यों में संलग्न रही हैं। उनके द्वारा समूचे देश में संत सेवा, ब्रजवासी सेवा, दीन दुखियों की सेवा, मन्दिरों की सेवा, अन्न,वस्त्र व धन देकर की जाती रही है।भगवान उनको दीर्घायु प्रदान करें और समाजसेवा में उनका योगदान मानव मात्र को मिलता रहे।
सम्मानित हुईं श्रीमती मनप्रीत कौर ने कहा कि सभी संत, ब्रजवासियों व मंदिर-देवालयों के सेवायतों का मुझे आशीर्वाद प्राप्त है। मैं निरंतर इन्ही की सेवा में संलग्न रहूंगी। यही मेरा दृढ़ संकल्प है।
कार्यक्रम में प्रख्यात भागवताचार्य श्रीहरि सुरेशाचार्य महाराज, काशी विद्वत परिषद के कार्ष्णि नागेन्द्र महाराज, आचार्य मनोज शास्त्री, आचार्य अंशुल पाराशर, ज्योतिषाचार्य लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, नारद भक्ति आश्रम के अध्यक्ष विमल चैतन्य महाराज, संत देवदत्त बाबा महाराज, संत सेवानंद ब्रह्मचारी, आचार्य शिव कृष्ण महाराज, आचार्य भूपेंद्र महाराज, गौरव कृष्ण उपाध्याय, दीपक मिश्रा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीराधा दामोदर मंदिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज ने श्रीराधा दामोदर महाराज का चित्रपट व 56 भोग प्रसाद आदि देकर उनको सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों भक्तों-श्रृद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मांड की सभी शक्तियां हमारे भीतर है:स्वामी विवेकानंद जी

Sun Jan 12 , 2025
कौशल विकास संस्थान रायबरेली में मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर योगाभ्यास एवं युवा संवाद के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मातृभूमि सेवा मिशन रायबरेली इकाई और कौशल विकास संस्थान रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। 12 जनवरी 2025 रायबरेली। मातृभूमि सेवा […]

You May Like

advertisement