पूर्व विधायक जननायक स्व. श्री अखिलेश सिंह जी की स्मृति में आज विजयनगर गांव के जूनियर प्राथमिक विद्यायल बेंद, ग्राम सभा बेला भेला, राही ब्लाक में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली। पूर्व विधायक जननायक स्व. श्री अखिलेश सिंह जी की स्मृति में आज विजयनगर गांव के जूनियर प्राथमिक विद्यायल बेंद, ग्राम सभा बेला भेला, राही ब्लाक में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बेला भेला, उत्तर पारा, बेला खारा, बेला गुसीसी, सैदनपुर, सुलखियापुर, सड़वा सहित अन्य ग्राम सभा के दर्जनों गांव के सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किया।

इस मौके पर कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह द्वारा अध्यापक व पूर्व सैनिक को भी शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। पूनम सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मेरी मां कमला सिंह के नाम से बनाए गए कमला फाउंडेशन की तरफ से बड़े भैया स्वर्गीय अखिलेश सिंह जी की स्मृति में किया गया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर समाज सेवा का यह कार्य करने की प्रेरणा उन्हें अपने मां-बाप व भाई के द्वारा दिए गए संस्कारों से मिलती है। मेरे पिता और भाई गरीबों के दिलों में बसा करते थे। जिस कारण उन्हें आज भी लोग गरीबों के मसीहा के रूप में जानते हैं। और मैं भी उसी तरह गरीबों की मदद करके जनपद के भाई बहनों के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं। इस मौके पर कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई। पूनम सिंह द्वारा किए गए इस नेक कार्य की लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा भी की।

इस मौके पर मास्टर शिव प्रकाश मिश्रा, शिव बाबू सिंह, मलखान सिंह, राम बहादुर सिंह, ओम प्रकाश, बृजेश मौर्य, सुखदीन, रामराज, विक्रम सिंह बीडीसी, करण बहादुर, बउवा बंगाली, पिंटू सिंह, रामदेव, लक्ष्मी सिंह, सुमित सिंह, कुलदीप शर्मा,अंकित सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ठा. श्रीराधा गिरधारी मन्दिर में धूमधाम से संपन्न हुआ वार्षिक महोत्सव

Mon Jan 13 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – कपिल अरोड़ा।दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : गौरा नगर कॉलोनी क्षेत्र स्थित ठाकुर श्रीराधा गिरधारी मन्दिर में ठा. श्रीराधा गिरधारी लाल महाराज का वार्षिक महोत्सव महंत रमण बिहारी दास महाराज (रसमय दास) के पावन सानिध्य में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement