संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : कृष्ण लाल पंवार

संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से कर रही मानवता का मार्गदर्शन : कृष्ण लाल पंवार

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सतीश मथाना ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में किया कलश स्थापित।
विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डा. बीआर अंबेडकर भवन बनाने की शुरुआत के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उमरी में 124 करोड़ रुपये की लागत से करवाया जा रहा है भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण।

थानेसर, संजीव कुमारी 23 अगस्त : हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणि संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सदियों से मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। संत रविदास जी ने ऐसे राज की कल्पना की थी जहां दुख, अन्याय और भेदभाव का कोई स्थान न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज में देश व प्रदेश में की सरकार इसी समरसता और अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है। हम अपने जीवन में मानव सेवा, अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना पैदा करके संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को गांव मथाना में आयोजित कलश वंदन यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का गांव मथाना पहुंचने पर किया स्वागत। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष रमेश सैनी, चेयरमैन सतीश मथाना ने मथाना के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में वाराणसी की मिट्टी लेकर पहुंचे कलश को स्थापित किया। हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डॉ. बीआर अंबेडकर भवन मथाना का निर्माण शुरू करने के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गुरु रविदास के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना व समाज का कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है। गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समरसता की भावना के प्रसार हेतु कुरुक्षेत्र के उमरी में लगभग 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भव्य गुरु रविदास धाम का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका टेंडर हो चुका है और जल्दी ही काम भी शुरू हो जाएगा। इस धाम में 125 फीट उंचे स्टैच्यू का निर्माण भी होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश में ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू किया है जिसके अंतर्गत पवित्र कलश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा काशी स्थित गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी लेकर 29 जुलाई को शुरू हुई है जो हरियाणा में भी सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता और मानव सम्मान का संदेश देते हुए गांव-गांव व घर-घर तक गुरु रविदास जी की जन्म स्थली की मिट्टी पहुंचाएगी।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु रविदास जी की वाणी के अनुरूप समाज में सभी वर्गों के विकास व उत्थान के लिए समान रूप से काम कर रही है। सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर देने के लिए ‘बिना खर्ची-बिना पर्ची’ वाली पारदर्शी नीति बनाई है जिसके तहत योग्यता के आधार पर पिछले 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग’ का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उमरी से मथाना तक बनने वाले बाईपास को मंजूरी दिलवाई है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। मथाना में चौ. चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय का केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इसी तरह रेवेन्यू ट्रेनिंग सेंटर भी यहीं भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रामशरण माजरा में कॉलेज खोलने का कार्य किया है। जिसकी कक्षाएं भी शुरू हो चुकी है। बाबैन और उमरी में एसटीपी स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा का कोई कोना ऐसा नहीं छोड़ा है, जहां पर विकास कार्यों को न करवाया जा रहा हो।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि एकजुट और जागरूक समाज ही मजबूत हरियाणा के निर्माण का आधार है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रभारी ढंग से लागू कर रही योजनाएं : कैलाश सैनी।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। भारतीय संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे की भावना भारतीय दर्शन और संत परंपरा से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ऐसे समाज की कल्पना करते थे, जहां सभी लोगों को अन्न मिले और छोटे-बड़े का कोई भेद न हो। यही समानता और भाईचारे की भावना भारतीय समाज की मूल चेतना का हिस्सा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमैन सतीश मथाना, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, प्रधान जितेंद्र खैरा, सरपंच प्रतिनिधि रवि कुमार, यात्रा संयोजक ऋषिपाल डूडी, मंदिर प्रधान दलसिंह, गुरुदत्त शर्मा, सतपाल, अशोक कुमार, परमजीत कश्यप, हरमेश सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस सांस्कृतिक पुनर्निर्माण और नैतिक जागरण का भी साहित्य है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

Sun Aug 23 , 2026
गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन की रायपुर इकाई द्वारा पीएम.श्री. आडवाणी ऑरलिकन शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीरगांव में आयोजित रामायण संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के संस्थापक बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। थानेसर, संजीव कुमारी 23 अगस्त : गोस्वामी संत तुलसीदास और भगवान […]

You May Like

Breaking News

advertisement