पुलिस की अभद्रता को लेकर जिले के पत्रकार ने एसपी से किया मुलाकात दोषी दरोगा को तत्काल प्रभाव से हटाने की किया पुरजोर मांग

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस द्वारा पत्रकार के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि अवैध रूप से जमीन कब्जा किए जाने की सूचना पर खबर कवरेज के लिए पहुंचे पत्रकार के साथ पुलिसकर्मियों ने बदसलूकी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परफेक्ट मिशन अखबार के ब्यूरो चीफ शिव प्रकाश चतुर्वेदी को जमीन कब्जे की सूचना मिलने पर मौके पर बुलाया गया था। शिव प्रकाश चतुर्वेदी जब मौके पर पहुंचकर वीडियो बना रहे थे, तभी रानी की सराय थाने में तैनात दरोगा सुनील यादव ने कथित तौर पर उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भद्दी-भारी गालियां देते हुए “सारी पत्रकारिता निकाल देने” की धमकी दी। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बावजूद दरोगा लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते रहे।
पीड़ित पत्रकार का कहना है कि उन्होंने तत्काल इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ॰ अनिल कुमार को दी, लेकिन इसके बावजूद उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शिव प्रकाश चतुर्वेदी का आरोप है कि रानी की सराय थाने के एसएचओ सुनील कुमार सिंह और एएसआई सुनील कुमार यादव द्वारा भी उन्हें अपमानित किया गया।
घटना से आहत होकर शिव प्रकाश चतुर्वेदी ने आज कई वरिष्ठ पत्रकारों के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला। पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस का यही रवैया रहा तो वे उच्च अधिकारियों से मिलकर आंदोलन करेंगे।
वहीं शिव प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा है कि यदि दो दिनों के भीतर दरोगा सुनील यादव पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे किसी भी कदम के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दरोगा की होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच एवं दोषियों पर ठोस कार्रवाई की मांग को लेकर काग्रेंस का जबरदस्त प्रदर्शन

Sat Jan 10 , 2026
रिपोर्टर -ज़फर अंसारी स्थान ,लालकुआँ एंकर, लालकुआँ अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने हल्दूचौड़ में कैंडल मार्च कर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने पुष्कर धामी मुर्दाबाद ,भाजपा सरकार मुर्दाबाद के […]

You May Like

advertisement