एसवीएसयू में श्रद्धा से मनाया गया शिक्षक दिवस

पलवल, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को अत्यंत सम्मान से याद किया गया। विद्यार्थियों ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को शिक्षक दिवस की बधाई दी और उनसे शुभाशीष प्राप्त किया। एसवीएसयू के संस्थापक कुलगुरु डॉ. राज नेहरू को भी विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और उनका सानिध्य प्राप्त किया। विभिन्न विभागों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया और विद्यार्थियों ने अलग- अलग तरीके से अपने शिक्षकों के प्रति श्रद्धा भाव प्रकट किया। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों को रचनात्मक उपहार भी दिए।
कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस उपलक्ष्य में कहा कि सच्चे शिक्षक विद्यार्थियों में स्वयं सोचने की क्षमता विकसित करते हैं और उन्हें रचनात्मक तथा नवाचारी बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कौशल प्रदान कर विद्यार्थियों को राष्ट्र उपयोगी बनाना हर शिक्षक का लक्ष्य होना चाहिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रबंधन संकाय में डीन प्रोफेसर ज्योति राणा की अध्यक्षता शिक्षक दिवस मनाया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इस दिवस की बधाई दी। साथ ही एक आदर्श शिक्षक की भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिल कर केक काटा और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. श्रुति गुप्ता, डॉ. सविता शर्मा, डॉ. पिंकी, डॉ. विकास मिश्रा, डॉ. ऋतु मुद्गिल, डॉ. बिजेंद्र, अनुराधा, सपना, रीतू शर्मा और निशा सहित कई अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

1 अक्टूबर से संचालित होंगी सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डीएलएड नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं

Fri Sep 4 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 सितंबर : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) पूरक एवं डीएलएड नियमित व रि-अपीयर की परीक्षाएं 1 अक्तूबर 2026 से आरंभ होंगी। सभी परीक्षाओं के तिथि-पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध हैं।हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड […]

You May Like

advertisement