अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 9 मई को ज्योतिसर में होगा भव्य कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 9 मई को ज्योतिसर में होगा भव्य कार्यक्रम।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आयुष विवि के कुलपति ने संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ की मंथन बैठक।

कुरुक्षेत्र,22 अप्रैल :
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के काउंटडाउन कार्यक्रम की श्रृंखला में आगामी 9 मई को पवित्र ज्योतिसर तीर्थ पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें शहर की सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता, जनजागरूकता और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कुलपति प्रो.धीमान ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और इसका प्रचार-प्रसार जन-जन तक पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने सभी संस्थाओं से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहयोग करें, ताकि यह आयोजन प्रेरणादायी और जनजागरण कारी बन सके।
बैठक में योग विभाग की चेयरपर्सन प्रोफेसर एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. शीतल सिंगला, हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ. मनीष कुकरेजा, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोशा, विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार, विद्या भारती के प्रकाशन प्रमुख बलबीर सिंह, प्रांतीय महासचिव विजय नड्डा, आयुष विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अतुल गोयल व योग शिक्षक योगेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान से मिली अनुमति।
बता दें कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (आयुष मंत्रालय,भारत सरकार) द्वारा आयोजित “100 दिन, 100 शहर, 100 संस्थान” काउंटडाउन कार्यक्रम के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 स्थित श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान का चयन किया गया है। इस भव्य कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन व संस्थान के योग विभाग ने जोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात ये है कि इस भव्य कार्यक्रम में शहर की प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया

Wed Apr 23 , 2025
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। विद्यार्थियों ने धरती को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक […]

You May Like

advertisement