हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पंजाब राज्यपाल व यूटी प्रशासन से विभिन्न विषयों पर की चर्चा

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पंजाब राज्यपाल व यूटी प्रशासन से विभिन्न विषयों पर की चर्चा

चंडीगढ़, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से हरियाणा विधान सभा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। इस दौरान उन्होंने विधायकगणों से लेकर विधान सभा कर्मचारियों के ऑफिस भवन संबंधी आदि की जरूरतों को पूरा करने व ऐसी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
इस दौरान विधान भवन परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार, हरियाणा एमएलए हॉस्टल परिसर में विधायकों के निजी स्टाफ और पुलिस कर्मचारियों आदि के लिए ठहरने की आवश्यक सुविधाओं का विस्तार, हरियाणा निवास के विस्तार हेतु भूमि, नई डिस्पेंसरी के लिए भूमि समेत अनेक विषयों पर चर्चा हुई। विधान भवन में फोटो गैलरी के निर्माण की बात भी की। इन सभी विषयों पर यूटी प्रशासक ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सहमति जताई है।
इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, गृह सचिव मनदीप बराड़, डीसी निशांत यादव, मुख्य वास्तुकार राजीव कुमार मेहता समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है यह पुस्तकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Thu Jul 17 , 2025
भारतीय ज्ञान प्रणाली को विधिक शिक्षा में स्थान देने का प्रयास है यह पुस्तकः प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया द गीता एंड लॉ पुस्तक का विमोचन। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विधि विभाग की सहायक प्रोफेसर […]

You May Like

advertisement