उड़ाका दल ने तीन नकलची छात्राओं को किया रिस्टीकेट,सामूहिक नकल की रिपोर्ट

उड़ाका दल ने तीन नकलची छात्राओं को किया रिस्टीकेट,सामूहिक नकल की रिपोर्ट

तीन और महाविद्यालयों की रिपोर्ट का कुलपति ने लिया संज्ञान-कार्यवाही के दिये आदेश

आज़मगढ़।संवाददाता न्यूज़।

महाराजा सुहेल देव विश्विद्यालय की सम सेमेस्टर की चल रही परीक्षाओं के मध्य , कुलपति प्रो0 संजीव कुमार के निर्देश पर डॉ0 पंकज सिंह, डॉ0 शफीउज़्ज़मा एवं डॉ0 सुरेंद्र पाण्डेय की उड़ाका दल की नोडल टीम ने श्री रामदवर पाण्डेय महाविद्यालय लारादपुर, ओरिल पर द्वितीय पाली की बी0 ए0 चतुर्थ सेमेस्टर हिंदी प्रथम परीक्षा के दौरान औचक निरीक्षण में, श्योर सीरीज़ के साथ एक ही कमरे में तीन छात्राओं नकल करते पकड़ते हुए रिपोर्ट विश्विद्यालय को सौंप दी।
टीम ने निरीक्षण के दौरान कमरे के बाहर से उसी विषय और प्रश्नपत्र की चार श्योर सीरीज़ और बरामद करते हुए उसे सीलबन्द कराकर विश्विद्यालय सुपुर्द कर दिया।
तृतीय पाली की परीक्षा में टीम ने माँ बबुना महाविद्यालय बरदह में निरीक्षण के दौरान भी सामूहिक नकल पाते हुए विश्विद्यालय को रिपोर्ट कर दिया।
वहीं मंगलवार को बी0एस सी0 प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की बॉटनी की परीक्षा में फूला देवी मंगरू सिंह महाविद्यालय में भी सामूहिक नकल की शिकायत विश्विद्यालय को प्रेषित की गई।

मीडिया प्रभारी डॉ0 प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि, कुलपति ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पवित्रता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी महाविद्यालयों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने संबंधित को दोषी महाविद्यालय के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही हेतु आदेशित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा के संकल्प को दुहराया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर विश्वास करते हुए पश्चिमी बंगाल की जनता ने खिलाया कमल

Wed May 6 , 2026
नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने पश्चिमी बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत पर जलेबी बांटकर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 5 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में पहले कम्युनिस्ट पार्टी और ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रदेश का शोषण […]

You May Like

advertisement