
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : एंटी करप्शन टीम द्वारा प्राप्त हुई भ्रष्टाचार सम्बन्धी शिकायत के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना इज्जतनगर की चौकी बैरियर-02 के कार्यालय से उक्त उप निरीक्षक को ट्रैप करने, जिसके सम्बन्ध में दि0 08.05.26 को उक्त उप निरीक्षक के विरूद्ध थाना सीबीगंज बरेली पर जीरो एफआईआर अन्तर्गत धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 पंजीकृत होने आदि आरोपों के परिणामस्वरूप अपने पदीय दायित्वों के विपरीत कार्य कर कर्तव्यपालन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदण्डता, स्वेच्छाचारिता एवं कदाचार का परिचय देने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा उक्त उ0नि0(ना0पु0) विमल कुमार चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गयी है।


