माननीय राज्यपाल उत्‍तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल आरेडिका दौरा एवं चिंतन शिविर का आयोजन

लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

माननीय राज्यपाल उत्‍तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल आरेडिका दौरा एवं चिंतन शिविर का आयोजन

आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज दिनांक 09.05.2026 को जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ एमसीएफ का दौरा किया तथा जनभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित चिंतन शिविर एवं प्रबंधन दक्षता संबर्धन कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
चिंतन शिविर में महामहिम राज्यपाल महोदया ने जन भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में कार्यदक्षता, आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु रणनीतिक, कार्यवाही आधारित, योग्य एवं परिणामोन्मुख दिशा-निर्देशों पर विशेष बल दिया।
चिंतन शिविर के दौरान पारदर्शी प्रशासन, नवाचार आधारित कार्यप्रणाली आदि पर समूह चर्चा आयोजित की गई।
महामहिम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद करते हुए टीम भावना, नवाचार एवं कार्य संस्कृति को संस्थान की सफलता का आधार बताया।
एमसीएफ के महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने एमसीएफ द्वारा गत वर्षों में अर्जित उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।
आगे महामहिम राज्यपाल महोदया ने कारखाना परिसर का दौरा किया एवं व्हील शॉप में स्थापित नई मशीनों का लोकार्पण किया। उन्होंने एमसीएफ के ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘मेक इन इंडिया’ अभियान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। महाप्रबंधक रामन कृष्णन एवं प्रधान मुख्‍य यांत्रिक इंजीनियर विवेक खरे ने राज्‍यपाल महोदया को कोच एवं व्‍हील निर्माण के बारे जानकारी दी।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

(आर. एन. तिवारी)
मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,92,968 वाद निस्तारित

Sun May 10 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,92,968 वाद निस्तारित रायबरेली:- 09 मई 2026राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय रायबरेली में मा० प्रभारी जनपद न्यायाधीश कुशल पाल की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें कुल […]

You May Like

advertisement