पत्नी से झगड़ा होने पर युवक ने आग लगाकर किया आत्मदाहवीडियो वायरल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सोशल मीडिया पर दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। एक युवक के जिस्म से आग की लपटे निकल रही हैं। इस पूरे नजारे का लोगों ने वीडियो बना लिया। कुछ लोग कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आग का गोला बने युवक की आग बुझाने के बाद मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वायरल वीडियो पर पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो में जो शख्स आग का गोला बनते दिख रहा है, उसकी शिनाख्त 40 साल के सलीम के रूप में हुई। सलीम मूल रूप से बारादरी थाना क्षेत्र के सकलैन नगर का रहने वाला है। इन दिनों कैंट थाना क्षेत्र के खजुरिया में रह रहा है। शराब के आदी सलीम ने रविवार देर रात अचानक मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। उसका पूरा जिस्म आग की लपटों से झुलस गया और वह घर के बाहर भागा। उसके चीखने की आवाज सुनकर इलाके के लोग भी जमा हो गए। सलीम को आग का गोला बना देख आसपास के लोग भी आ गए। कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन उसकी मौत हो गई।
मृतक सलीम शराब पीने का आदी था और कबाड़ बीनने का काम करता था। पत्नी नाजमीन भी घरों में झाड़ू पोछा करके गुजारा करती थी। रविवार देर रात सलीम का झगड़ा पत्नी नाजमीन से हुआ। कहासुनी इतनी बड़ी कि सलीम ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस ने सर्विलांस पर लगे 16 लाख की कीमत के 94 मोबाइल किए बरामद

Tue Jan 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पुलिस और सर्विलांस की टीम ने दिसंबर 2024 में 94 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल की कीमत करीब 16 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने यह सफलता सर्विलांस तकनीक की मदद से हासिल की।खोए हुए सभी बरामद मोबाइल फोन […]

You May Like

advertisement