ई-रिक्शा में दौड़ा करंट, 13 वर्षीय बालक की मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पूर्वी में ई-रिक्शा धोते समय उसमें करंट दौड़ पड़ा। जिससे 13 साल के बालक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजनों और गांव के लोगों ने उसे जमीन पर तड़पते देखा तो किसी तरह बालक को करंट की चपेट से छुड़ाया गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फतेहगंज पूर्वी के गांव बाकरगंज निवासी ओमकार का 13 वर्षीय पुत्र मोहन की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पड़ोसी दीपक का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था। तभी मोहन उसे धोने लगा चार्जिंग पाइंट पर पानी जाते ही उसमें करंट दौड़े लगा, और वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। गांव और परिजनों ने जैसे-तैसे उसे करंट की चपेट से छुड़ाया और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे देखते मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद दीपक और उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने उन पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पड़ोसी दीपक ने धोने के लिए कहा था। जब उसे पता था कि ई-रिक्शा चार्ज हो रहा है तो धोने के लिए नहीं कहना चाहिए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित परिवार ने आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बरेली महोदय द्वारा थाना बहेड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

Thu Jan 16 , 2025
अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बरेली महोदय द्वारा थाना बहेड़ी का वार्षिक निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मुकेश चन्द्र मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बरेली द्वारा थाना बहेड़ी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, […]

You May Like

advertisement