बुजुर्ग हत्याकांड : रोड पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

बुजुर्ग हत्याकांड : रोड पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मॉडल टाउन में चार दिवारी पर फाइबर लगाने को लेकर हुई बुजुर्ग की हत्या ने नया मोड़ ले लिया है। बुजुर्ग के परिजनों ने रोड पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक रोड जाम होने के बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ प्रथम ने परिजनों को समझा कर मामले को शांत कराया।
बारादरी थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन की नीलकंठ कॉलोनी निवासी हरबंस लाल की चार दिवारी पर फाइबर लगाने को लेकर मुस्लिम परिवार से विवाद हो गया था। जिसमें बुजुर्ग हरबंस लाल की मौत हो गई। हरबंस लाल की मौत के बाद परिजनों ने स्टेडियम रोड पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन नारेबाजी करते रहे। मामला बढ़ते देख मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ प्रथम पंकज ने परिजनों को समझा कर शांत कराया।
बुजुर्ग की हत्या के बाद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही परिजनों का कहना है कि आरोपियों के घर को बुलडोजर चला कर ध्वस्त किया जाए। एसपी सिटी ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हो गए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा पूर्व राजपत्रित अधिकारी अशजे रज़ा ज़ैदी (पी0 सी0 एस0) को बोर्ड की उत्तर प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष किया गया मनोनीत

Fri Jan 17 , 2025
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा पूर्व राजपत्रित अधिकारी अशजे रज़ा ज़ैदी (पी0 सी0 एस0) को बोर्ड की उत्तर प्रदेश कमेटी का अध्यक्ष किया गया मनोनीत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद साईम मेहदी द्वारा नोयडा निवासी पूर्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement