किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी- जिलाधिकारी

अम्बेडकर नगर || जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘CM Dashboard’ के संबंध में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा विभिन्न विभागों के पोर्टल को क्लब कर ‘CM Dashboard’ के नाम से एक एकीकृत पोर्टल बनाया गया है,जिसमें लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से निगरानी की जा रही हैं तथा इसी के आधार पर जनपदों तथा अधिकारियों की रैंकिंग निर्धारित की जा रही है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजस्व से संबंधित विभागों जीएसटी, उद्योग विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग , गन्ना, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वन विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से माह दिसम्बर की प्रगति की प्रत्येक बिंदु पर गहन समीक्षा की गई। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत समय अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी राजस्व से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मुकदमों को निर्धारित समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
बैठक के दौरान डीएफओ डॉ उमेश तिवारी,अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता,समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24 जनवरी, 2025 को यूपी दिवस के अवसर पर जनपद अंबेडकर नगर मुख्यालय अकबरपुर स्थित, हवाई पट्टी पर एक वृहद स्तरीय ऋण मेला एवं रोजगार मेला का आयोजन

Fri Jan 17 , 2025
अम्बेडकर नगर || जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 24 से 26 जनवरी 2025 की अवधि में उत्तर प्रदेश दिवस- 2025 को समारोह पूर्वक आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक की गई।इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 24 जनवरी, 2025 को यूपी दिवस के […]

You May Like

Breaking News

advertisement