दो बाईकों की भिड़ंत में महिला की मौत, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से दवाई लेकर लौट रही बुजुर्ग महिला को पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। आनन फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के परिजनों ने बाइक चालक पर एफआईआर दर्ज कराई है।
आंवला थाना क्षेत्र के नूरपुर निवासी स्वर्गीय अभिलाग सिंह की पत्नी 70 वर्षीय सत्यवती देवी मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से दवाई लेकर लौट रही थी। तभी रामनगर रोड पर उनकी बाइक में दूसरी बाइक सवार तीन लोगों ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुजुर्ग महिला को आंवला सीएससी में भर्ती कराया। वहां से बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचते ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस पर बुजुर्ग महिला के रिश्तेदार गौतम सिंह ने बताया कि वह उन्हें दवाई दिलाने आंवला ले गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। बाइक में टक्कर मारने वाले आंवला क्षेत्र के रहने वाले 19 वर्षीय बीए के छात्र व्यासपाल पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली कॉलेज गेट पर तमंचा हाथ में लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ने लगा है। अब समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जावेद गद्दी ने बरेली कॉलेज के पास विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जावेद ने थाना बारादरी में […]

You May Like

advertisement