लिटल कैम्पस इंटरनैशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया बैसाखी पर्व

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : लिटल कैम्पस इंटरनैशनल स्कूल नरकातारी रोड में बैसाखी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के संचालन सोनिया मैडम ने किए। उन्होंने बच्चों को बैसाखी पर्व व इसके शुभ आगमन की महत्वता को समझाया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्य व भांगड़ा के माध्यम से इस पर्व के आगमन पर दर्शको में उमंग और सकारात्मक उर्जा का संचार किया। भाषण के माध्यम से बैसाखी पर्व का महत्व बताया। बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों को बैसाखी की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल सोनिया ने पर्व की महत्वता के साथ-साथ जलियांवाला बाग से जुड़ी घटना के बारे में बताया। बैसाखी के महत्व पर फसलों की कटाई आरंभ पर किसानों की खुशियों को भी व्यक्त किया और बच्चो को उनकी प्रस्तुति पर सराहना भरे शब्दों से प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्य व बच्चे उपस्थित रहे।
लिटिल कैंपस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे मनमोहक ड्रेस में।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी नन्हे सैनिकों ने मनाई हनुमान जयंती, बैसाखी पर्व और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती

Sat Apr 12 , 2025
जयराम सैनिक स्कूल में देश के भावी नन्हे सैनिकों ने मनाई हनुमान जयंती, बैसाखी पर्व और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जयराम पब्लिक स्कूल में हुआ भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान जी का पूजन। कुरुक्षेत्र, 12 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के […]

You May Like

Breaking News

advertisement