चलती गाड़ी पर रील्स बनाने के लिए ट्रैफिक नियम रखे ताक पर

चलती गाड़ी पर रील्स बनाने के लिए ट्रैफिक नियम रखे ताक पर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें युवा यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए रील बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दो गाड़ियां और दो मोटरसाइकिलों पर युवक पुलिस की लाइट लगाकर दबंगई से रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में एक युवक कार की छत पर बैठकर रील बना रहा है, जो न सिर्फ यातायात सुरक्षा के नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि कुछ लोग अपनी दबंगई से नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया कि युवक पुलिस की लाइट का इस्तेमाल कर रील बनाने में व्यस्त थे।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में इस प्रकार की लापरवाही और दबंगई पर आक्रोश बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। खासकर ऐसे युवकों के खिलाफ जो यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी हरकतें कर रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"हरि नाम के हीरे मोती हम बिखराए गली गली..!" पंक्तियों को सार्थक करने वाले श्रद्धेय गुरु महाराज जी का हुआ गोलोकगमन

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : 40 वर्षों से समाज में अध्यात्म की दिव्य लौ जगा कर समाज को एक सूत्र में बांध कर संस्कारी बनाने और जन मानस का कल्याण करने के उद्देश्य को साकार करने वाले श्रद्धेय सतगुरु महाराज श्री राम नाथ अरोड़ा जी ने आज सांय गुरुवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement