एडीजी रमित शर्मा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक तथा गैलेंट्री अवार्ड से नवाजे गये इंस्पेक्टर गीतेश कपिल

एडीजी रमित शर्मा को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक तथा गैलेंट्री अवार्ड से नवाजे गये इंस्पेक्टर गीतेश कपिल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरेली जोन के तेजतर्रार और ईमानदार आईपीएस एडीजी जोन रमित शर्मा को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है जबकि जोन आफिस में शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को गैलेंट्री मेडल से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त जिले के आठ अन्य पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कोहाड़ापीर में लूट के आरोपियों का डबल एनकाउंटर करने वाले तत्कालीन एसपी अशोक मीणा, सीओ कुलदीप कुमार और सिपाही प्रवीण अहलावत को भी गैलेंट्री मेडल प्रदान किया गया है।
1999 बैच के आईपीएस अधिकारी रमित शर्मा वर्तमान में बरेली जोन के एडीजी हैं। उनकी पूरी पुलिस सेवा में उल्लेखनीय कार्यों और उत्कृष्ट नेतृत्व को देखते हुए उन्हें इस वर्ष राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। इससे पहले प्रयागराज में रहते हुये उन्हें गृह मंत्रालय के विशिष्ट पदक से सम्मानित किया जा चुका है। उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा के कई मेडल उनके नाम हैं। वह अपनी ईमानदारी और अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिये जाने जाते हैं। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक कम से कम 21 वर्षों की सेवा पूरी करने वाले और इस दौरान असाधारण कार्यशैली का प्रदर्शन करने वालों को दिया जाता है।
जोन कार्यालय के इंस्पेक्टर गीतेश कपिल को लूट के दो बदमाशों के बड़ा बाईपास पर अहलादपुर में हुये एनकाउंटर ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए गैलेंट्री मेडल प्रदान किया गया। वह वर्तमान में बरेली जोन कार्यालय में तैनात हैं। एनकाउंटर में उनके साथ तत्कालीन एसपी अशोक मीणा, सीओ कुलदीप कुमार और सिपाही प्रवीण अहलावत भी शामिल थे, इन्हें भी यह सम्मान दिया गया है। बदमाशों ने कोहाड़ापीर पर एक कारोबारी के मैनेजर से 80 लाख रुपये से ज्यादा की लूट की थी। इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने बहादुरी दिखाते हुये दो बदमाशों को बड़ा बाईपास पर एनकाउंटर में ढेर कर काफी रुपये बरामद कर लिये थे। अशोक मीणा वर्तमान में एसपी सोनभद्र, कुलदीप कुमार सीओ संभल व प्रवीण अहलावत सहारनपुर में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 हजार के लालच में महिला बनी तीन करोड़ की फर्जी रजिस्ट्री की गुनहगार, गई जेल

Sun Jan 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : धोखेबाज विजय अग्रवाल और लेखपाल गैंग के कारनामे एक से बढ़कर एक हैं। उन्होंने एक गरीब मजदूर महिला को जालसाजी में फांसकर उसका घर बरबाद कर दिया। 15 हजार रुपये का लालच देकर उसके नाम फर्जी वसीयत करवाकर तीन करोड़ की आठ रजिस्ट्री करवा […]

You May Like

advertisement