रेलवे द्वारा कुम्भ मेला को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा –फाफामऊ, अमृतसर-फाफामऊ तथा फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन

“रेलवे द्वारा कुम्भ मेला को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा –फाफामऊ, अमृतसर-फाफामऊ तथा फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन।”

(पंजाब)फिरोजपुर 28 जनवरी {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि कुम्भ मेला को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन एवं अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने हेतु रेलवे द्वारा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा –फाफामऊ, अमृतसर-फाफामऊ तथा फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ी का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा :-

04613/04614 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-फाफामऊ-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन।

आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04613 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से फाफामऊ के लिए दिनांक 18.02.2025 तथा 23.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04613 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सुबह 03:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:25 बजे फाफामऊ पहुँचेगी। वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04614 फाफामऊ से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के लिए दिनांक 19.02.2025 तथा 24.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04614 फाफामऊ से शाम 19:30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन रात्रि 22:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन शहीद कप्तान तुषार महाजन, जम्मू तवी, कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अम्बाला छावनी, सहारनपुर, रूड़की, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ तथा रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

04662/04661 अमृतसर-फाफामऊ-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन।

आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04662 अमृतसर से फाफामऊ के लिए दिनांक 20.02.2025 (01 ट्रिप) को अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 19:00 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04661 दिनांक 22.02.2025 (01 ट्रिप) को फाफामऊ से सुबह 06:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 04:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, सरहिन्द, राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, देवबंद, मुजफरनगर, मेरठ सिटी, हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

04612 /04611 फिरोजपुर कैंट-फाफामऊ-फिरोजपुर कैंट आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन।

आरक्षित स्पेशल ट्रेन संख्या 04612 फिरोजपुर कैंट से फाफामऊ के लिए दिनांक 08.02.2025 तथा 22.02.2025 (02 ट्रिप) को को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04612 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11:30 बजे फाफामऊ पहुंचेगी। वापसी दिशा में, यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04611 फाफामऊ से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 09.02.2025 तथा 23.02.2025 (02 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04611 फाफामऊ से शाम 19:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:45 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन फरीदकोट, कोटकापुरा, बठिंडा, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अंबाला छावनी, सहारनपुर, रुड़की, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ और रायबरेली स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

रेलयात्री कुम्भ स्पेशल ट्रेनों की विस्तृत जानकारी अथवा समय-सारणी रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES या वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मालिक मऊ गांव में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया फावड़े से जानलेवा हमला,हमले में चार लोग घायल

Tue Jan 28 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मालिक मऊ गांव में जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किया फावड़े से जानलेवा हमला,हमले में चार लोग हुए घायल,घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को पहुचाया सी एच सी जातुवा टप्पा जहाँ डॉक्टरों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement