ई-रिक्शा चुराने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार 5 रिक्शा और 40 बैटरी हुई बरामद

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सुभाषनगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पास से पांच ई-रिक्शा और 40 बैटरी समेत कई सामान बरामद हुआ है। एसपी सिटी ने मंगलवार को सुभाषनगर थाने में इस घटना का खुलासा किया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष वाटिका निवासी महेश चन्द्र पुत्र देवीदास, और कोतवाली के बिहारीपुर निवासी रजत बाबू पुत्र नन्हे बाबू कश्यप लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सुभाषनगर पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को सुभाषनगर थाने में एसपी सिटी मानुष पारीक ने इस घटना का खुलासा किया।
गिरफ्तार हुए आरोपियों पर अलग-अगल थानों में दर्जनभर मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी महेश चन्द्र पर 15 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं रजत बाबू पर 5 मुकदमें दर्ज हैं। इसके अलावा इन आरोपियों से पुलिस ने पांच ई-रिक्शा, 40 बैटरी, 6 टायर,, 5 रिम, 2 स्टेपनी, 2 मोबाइल, 1200 रूपये नकद व तमंचा 315 बोर व नाल में फंसा खोखा व जिंदा 2 कारतूस बरामद किए हैं।
सुभाषनगर पुलिस टीम बीडीए गेट से मिलक को जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी तभी दो लोग ई- रिक्शा से आते दिखाई दिये। जिनको रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों आरोपी ई-रिक्शे से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरु कर दी। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हम ई-रिक्शा चोरी करने के बाद मिलक रोड पर बंद पड़े सरकारी स्कूल में चोरी का सामान इकठ्ठा करते थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विजिलेंस टीम की छापेमारी में पकड़ी 18 घरों में बिजली चोरी, मुकदमा दर्ज

Tue Jan 28 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विजिलेंस टीम ने कैंट और कांकर टोला क्षेत्र में मॉर्निंग रेड में 18 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।कैंट के नवीनगर में मुंशी ठेकेदार के मकान पर मीटर बाईपास करके पांच किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। […]

You May Like

Breaking News

advertisement