उत्तराखंड: ये आईपीएस अधिकारियों को किया गया केन्द्र की प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव

उत्तराखंड: ये आईपीएस अधिकारियों को किया गया केन्द्र की प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव,
सागर मलिक संपादक

आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में श्री जनमेजय खण्डूरी, पुलिस महानिरीक्षक/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, श्री सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, पुलिस महानिरीक्षक, पी एंड एम, व श्री बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त होने के अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, श्री दीपम सेठ, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा), श्री ए.पी. अंशुमान, सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री जनमेजय खण्डूरी, श्री सेंथिल अब्दई कृष्ण राज. एस, व श्री बरिन्दरजीत सिंह, ने अपने अनुभव साझा किये।

डीजीपी महोदय सहित सभी ने तीनों अधिकारियों के उत्कृष्ट योगदान को सराहा और उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासन, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आप सभी की कार्यशैली और नेतृत्वगुणों ने उत्तराखण्ड पुलिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस महानिदेशक द्वारा तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरस्वती विरासत का हरियाणा में सबसे ज्यादा क्षेत्र : भारत भूषण भारती

Fri Jan 31 , 2025
पुरातत्व स्थलों के साथ तीर्थ स्थलों का भी विशेष संबंध : डॉ. संजय मंजुल।केयू सीनेट हॉल में आयोजित प्लेनरी सत्र में विद्वतजनों ने सरस्वती नदी पर दिए विशेष व्याख्यान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 31 जनवरी : हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा […]

You May Like

advertisement