वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्य में लापरवाही, अनुशासहीनता, संदिग्ध भूमिका के आरोप में दरोगा को किया निलंबित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्य में लापरवाही, अनुशासहीनता, संदिग्ध भूमिका के आरोप में दरोगा को किया निलंबित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने दरोगा विपिन कुमार को काम में लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध भूमिका के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर मकान पर कब्जा कराने का आरोप लगा है। एसएसपी ने विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।थाना बारादरी में तैनात दरोगा विपिन कुमार के खिलाफ आरोप है कि 29 सितंबर 2024 को दर्ज कराए गए मामले की विवेचना में लापरवाही बरती गई। विवेचना में नामजद आरोपी नौशाद उर्फ कय्या, सरताज उर्फ भाड़, जावेद और जफर को गलत तरीके से शामिल किया, और मामले निष्पक्ष विवेचना नहीं की। विवेचना को मात्र औपचारिकता के तौर पर पूरा किया। जिससे मामले की गंभीरता प्रभावित हुई। नौशाद उर्फ कय्या द्वारा एक मकान पर कब्जा करने में दरोगा की संदिग्ध भूमिका सामने आई।
इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। बरेली पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आपराधिक मुकदमा छिपाकर ट्रांसपोर्टर ने खड़ी कर दी फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी दिए जांच के आदेश

Sun Feb 2 , 2025
आपराधिक मुकदमा छिपाकर ट्रांसपोर्टर ने खड़ी कर दी फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी दिए जांच के आदेश दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक फतेहगंज पूर्वी के सुनील कुमार गुप्ता पर आपराधिक मामलों को छुपाकर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने और करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। इसकी […]

You May Like

advertisement