आपराधिक मुकदमा छिपाकर ट्रांसपोर्टर ने खड़ी कर दी फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी दिए जांच के आदेश

आपराधिक मुकदमा छिपाकर ट्रांसपोर्टर ने खड़ी कर दी फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी दिए जांच के आदेश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जनता ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक फतेहगंज पूर्वी के सुनील कुमार गुप्ता पर आपराधिक मामलों को छुपाकर फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने और करोड़ों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। इसकी शिकायत आईजी रेंज डा. राकेश सिंह से की गई। आईजी ने सीओ को मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिये हैं।
इज्जतनगर में 234-ए, वीर सावरकर नगर के रहने वाले मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के ए/289, राजेंद्र नगर निवासी सुनील कुमार गुप्ता, ने अपने आपराधिक इतिहास को छुपाते हुए जनता ट्रांसपोर्ट फर्म का रजिस्ट्रेशन करा लिया। इसके अलावा, उन्होंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चरित्र प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, और कई सरकारी विभागों में रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने आईजी रेंज, बरेली से की है। उन्होंने सुनील कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आईजी डा. राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीओ से कराई जायेगी। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाये जाने पर एफआईआर दर्ज होगी।
वर्ष 2006 में डीएम के आदेश पर सुनील कुमार गुप्ता और प्रवीण कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केरोसिन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन बाद में सुनील कुमार गुप्ता बरेली आकर रहने लगे। उन्होंने फतेहगंज पूर्वी के बजाय प्रेमनगर में राजेंद्रनगर का पता दिखाकर फर्जी प्रमाणपत्र बनवा लिये। सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2021 में अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामले में उन्हें बरी कर दिया था। हालांकि, इस बीच उन्होंने अपने अन्य आपराधिक मुकदमों को छुपाते हुए झूठे शपथ पत्र दाखिल किए और सरकारी कागजात में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नोएडा जा रहे हैं पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल

Sun Feb 2 , 2025
नोएडा जा रहे हैं पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना मीरगंज क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल डिवाइडर में घुस गई जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया, हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर […]

You May Like

advertisement