नोएडा जा रहे हैं पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल

नोएडा जा रहे हैं पति-पत्नी सड़क दुर्घटना में घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना मीरगंज क्षेत्र में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में मोटर साइकिल डिवाइडर में घुस गई जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मीरगंज में भर्ती कराया, हालत गम्भीर होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।
जिला शाहजहांपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजी गड्ढा कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय प्रशांत वर्मा पुत्र संजय वर्मा नोएडा में जॉब करते हैं। प्रशांत वर्मा एवं प्रयांजलि वर्मा घर से मोटरसाइकिल द्वारा नोएडा जा रहे थे। रास्ते में मीरगंज के पास अचानक एक साइकिल सवार मोटर साइकिल के सामने आ गया उसको बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल डिवाइडर से घुस गई। जिसमें प्रशांत वर्मा एवं उनकी पत्नी प्रयांजलि वर्मा दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मीरगंज सीएचसी में भर्ती कराया हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को बरेली के जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चलती बाइक पर बदमाशों ने की लूट, जेवर से भरा बैग लेकर हुए फरार जांच में जुटी पुलिस

Sun Feb 2 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शादी के लिए जेवर व अन्य सामान की खरीदारी कर पत्नी और एक महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे युवक का बैग बाइक सवार बदमाश लूट ले गए। छीना-झपटी के दौरान बाइक पर बैठीं उसकी पत्नी और साले की लड़की सड़क […]

You May Like

advertisement