ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 35 वां वार्षिक पुण्यतिथि महोत्सव 21 जून से

ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 35 वां वार्षिक पुण्यतिथि महोत्सव 21 जून से

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : यमुना पार स्थित देवरहा बाबा समाधि स्थल पर ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा का त्रिदिवसीय 35 वां योगिनी एकादशी वार्षिक पुण्यतिथि महोत्सव आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मर्षि देवदास महाराज (बड़े सरकार) के पावन सानिध्य में 21 से 23 जून 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारभ 21 जून को पूर्वाह्न 10:30 बजे से पूज्य बाबा के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया जाएगा।तत्पश्चात विराट संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान और धर्माचार्य आदि भाग लेंगे। इसके अलावा दोपहर 12 बजे महंतों का सम्मान होगा।
22 जून को देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों- श्रृद्धालुओं के द्वारा ब्रह्मर्षि योग सम्राट देवरहा बाबा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पंचामृत से महाभिषेक कर पूजन- अर्चन किया जाएगा।साथ ही हरिनाम संकीर्तन व सत्संग आदि के कार्यक्रम होंगे।
23 जून को पूर्वाह्न 11 बजे से संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आयोजित होगा।जिसमें असंख्य व्यक्ति भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जो भी सरस्वती का पानी रोकेगा व सरस्वती में गंदगी डालेगा उस पर होगी कार्रवाई

Thu Jun 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : सरस्वती बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने आज सरस्वती नदी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश सिंचाई विभाग के XEN व SDO को दिए निर्देश ख़ुद चेयरमैन ने नरकातारी में जाकर खुलवाया कई अवरोध ,सरस्वती नदी का अपने आप […]

You May Like

Breaking News

advertisement