नागरिक सुरक्षा बरेली सिविल लाइंस प्रभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मेजर ध्यानचंद जी की जन्म तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया । जिसमें सभी वॉर्डन को प्रतिदिन व्यायाम के द्वारा अपने आप को स्वस्थ्य रखने के लिए विभिन्न प्रकार के योगासन, व्यायाम , खेल आदि को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया । इसी क्रम में वॉलीबॉल, थ्रो बॉल,रस्सा कशी, आदि सभी ने मिलकर खेलें और हमारे देश के महान खिलाड़ी हॉकी के जादूगर पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद जी को याद किया गया । इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा बरेली सहायक उपनियंत्रक प्रमोद कुमार डागर, डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ, डिवीजन वॉर्डन दिनेश यादव, संजय पाठक, कलीम हैदर सैफी, अनिल कुमार शर्मा,श्री आलोक शंखधर, अर्चना राजपूत, स्वदेश कुमारी, सुनील कुमार यादव, राजेश पटेल, सत्यपाल सिंह, आशिया अली, विशाल रस्तोगी, संजय कुमार शर्मा, ओम प्रकाश सूर्य प्रकाश, यशवंत कुमार, आशीष शर्मा, अरविंद रस्तोगी, ऋषभ रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, रमेश चंद वर्मा,संजीव कुमार सुहेल खान आदि वार्डन उपस्थित रहे। खेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन प्रभाग डिविजनल वॉर्डन दिनेश यादव के द्वारा बिहारीपुर सिविल लाइंस की घटना नियंत्रण अधिकारी अर्चना राजपूत के विशेष सहयोग से किया गया । कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली में किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र में इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Sat Aug 30 , 2025
कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 29 अगस्त : ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में इंटर-स्कूल स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में जीपीएस सेक्टर-7, जीपीएस सलपानी तथा जीपीएस पर्ल से आए छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को पाँच समूहों में विभाजित कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement