इंस्टाग्राम पर कमेंट विवाद में दो पक्षों में झगड़ा, दो युवक घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इंस्टाग्राम पर चैटिंग के दौरान हुए कमेंट विवाद ने वास्तविक झगड़े का रूप ले लिया। इसमें दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए और चाकू चलने से दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के अभिषेक निवासी ठिरिया खेतल व अल्फेज़ निवासी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी तथा दूसरे पक्ष के सुबहान के बीच इंस्टाग्राम पर आपसी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद शाम को विवाद बढ़ गया और हाथापाई के दौरान चाकू चल गया।
हादसे में अभिषेक और अल्फेज़ के हाथ में चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहगंज पश्चिमी भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस कर्मी पर पांच युवकों ने किया जानलेवा हमला

Sat Nov 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में लाला जी होटल के बाहर एक पुलिसकर्मी पर पांच युवकों ने हमला कर दिया। सीतापुर के लहरपुर थाने में तैनात सिपाही प्रशांत बालियान छुट्टी पर घर जा रहा था, तभी रास्ते में गाड़ी सवार युवकों ने गाली-गलौज करते हुए […]

You May Like

advertisement