महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर सुश्री नीलम सहायक जिला न्यायवादी सम्मानित

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : आज महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती के उपलक्ष में सुश्री नीलम (सहायक जिला न्यायवादी) हांसी कोर्ट जिला हिसार को ‘कानून संरक्षिका अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद में संत प्रकोष्ठ हरियाणा के अध्यक्ष वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक व साध्वी प्रकोष्ठ की अध्यक्षा महंत सर्वेश्वरी गिरि द्वारा श्री गोविंदानंद आश्रम पेहवा (कुरुक्षेत्र) में प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2024 से लागू किए तीन नए अपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम,भारतीय साक्ष्य अधिनियम ) पर गांव दर गांव जाकर स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों व शहर के विभिन्न वार्डों में आम जनता को जागरुक करने पर प्रदान किया गया।
सहायक जिला न्यायवादी ने शहर हांसी व विभिन्न गांवों के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों तथा गांवों की पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया। जिससे लोगों को नए कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ-साथ ही उन्होंने हांसी बार एसोसिएशन में एनसीआरबी संकलन ऑफ न्यू क्रिमिनल लॉज का जो ऐप है उसके बेनिफिट के बारे में भी जागरूक किया। जिसमें हांसी की बार एसोसिएशन में 650 में से 580 वकीलों ने इस ऐप को डाउनलोड भी किया। यह सब सुश्री नीलम की कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाया है। इन्हें प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा संत समाज के सम्मानित जनों ने इन्हें बधाई प्रेषित की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महर्षि दयानन्द सरस्वती पहले व्यक्ति थे जिन्होंने स्वदेशी और स्वराज्य जैसे शब्दों का प्रयोग किया था : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Sun Feb 23 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती के उलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : प्राचीन वैदिक काल से ही मनुष्य मात्र का एक ही धर्म था और एक ही धर्मग्रन्थ था वेद। उसी की शिक्षाओं के […]

You May Like

Breaking News

advertisement