उत्तराखंड:औद्योगिक प्रगति होगी और रोजगार के नए अवसर मिलेगे, सीएम धामी

सागर मलिक

*रुद्रपुर में 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारियाँ तेज़

निवेश से स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन, अर्थव्यवस्था को नई दिशा*

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक लेकर रुद्रपुर में प्रस्तावित 1 लाख करोड़ रुपये की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम समयबद्ध, भव्य और प्रभावशाली हो, ताकि उत्तराखंड की औद्योगिक प्रगति को नई गति और पहचान मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 3.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। इससे प्रदेश के प्रति निवेशकों का विश्वास झलकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन न केवल स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देगा बल्कि युवाओं के लिए हज़ारों नए रोज़गार अवसर भी उपलब्ध कराएगा। निवेश से छोटे उद्योगों, सेवा क्षेत्र, निर्माण और लॉजिस्टिक्स में तेज़ी आएगी और प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। उत्तराखंड की सकारात्मक छवि और निवेश-अनुकूल माहौल देश-दुनिया के सामने और सशक्त होगा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक सौरभ गहरवार मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बीकेटीसी ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन पर जताया आभार

Fri Jul 11 , 2025
सागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस वर्ष चारधाम यात्रा के सफल, सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और […]

You May Like

advertisement