महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सभा करेगी हवन, निःशुल्क मेडिकल शिविर आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वीं पावन जयंती श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्त्वावधान में हर्षोल्लास से मनायी जायेगी। अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती के उपलक्ष्य में सोसायटी की ओर से 22 सितम्बर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का श्रृंखलाबद्ध आयोजन किया जा रहा है।
संरक्षक एड. अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में हवन व रंगोली कार्यक्रम का आयोजन आलमगिरीगंज स्थित शाति कुटीर धर्मशाला में सुबह 10.30 बजे से होगा। संयोजक पंकज अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल सर्राफ रहेंगे।
मीडिया प्रभारी एड. हर्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि 25 सितम्बर को राजश्री गुप्र के सहयोग से लल्ला मार्केट के सामने स्थित श्री कृष्ण लीला स्थल पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक निःशुल्क विराट मेडिकल परीक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा, जिसमें जनता अपना मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकेगी। पंजीकरण सुबह 9 बजे से शिविर स्थल पर ही होंगे। चयनित इच्छुक मरीजों के आंख के ऑपरेशन निशुल्क राजश्री मेडिकल कॉलेज में किये जायेंगे। शिविर संयोजक विनोद कुमार अग्रवाल, पराग अग्रवाल व विजय कृष्ण गोयल को बनाया गया है।
बैठक में महामंत्री एड. दिनेश कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), पंकज अग्रवाल, विजय कृष्ण गोयल, विनोद अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पराग अग्रवाल, कमल गोयल, हरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेश में लोकजनशक्ति पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्त्ता मज़बूती से खड़ी कर रही है जिसका काम तेज़ी से चल रहा है - अरविन्द पासवन

Mon Sep 15 , 2025
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत .. लोकजनशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवन ने आज रायबरेली के अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुँच कर उनमें जमकर जोश भरा। जनशक्तिपार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर बताया कि आगामी दो हज़ार सत्ताईस के उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी पार्टी सक्रिय भूमिका निभाते हुए […]

You May Like

advertisement