हरिद्वार के बैरागी कैंप में लगी भीषण आग, चार झोपड़ियां जलकर राख हुई

हरिद्वार के बैरागी कैंप में लगी भीषण आग, चार झोपड़ियां जलकर राख हुई,
सूत्र:हरिद्वार | कनखल स्थित बैरागी कैंप में उस अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक से झोपड़ियां आग से धधकने लगी। देखते ही देखते भयानक तरीके से आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख लोग सहम गए। जब तक लोग कुछ कर पाते, तब तक चार झोपड़ियां धू-धूकर जल गई। गनीमत रही इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं, आग लगने से सारा सामान जल गया। जबकि, फायर कर्मियों में समय रहते आग को काबू पा लिया, जिससे बाकी झोपड़ियां जलने से बच गई।

दरअसल, मौसम में गर्माहट आते ही आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर के समय हरिद्वार के बैरागी कैंप में एक झोपड़ी में अचानक से आग लग गई। आग की लपटें इस कदर उठी कि आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे झोपड़ी में रखा लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।

इसी बीच लोगों ने तत्काल आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग के कारण झोपड़ियां जल गई। जिससे कुछ परिवार बेघर हो गए।

एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया, आज दोपहर कनखल थाना क्षेत्र के बैरागी कैंप में आग लगने की सूचना मिली थी। जिस पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। जहां कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने से चार झोपड़ियां जली हैं। साथ ही एक मवेशी की भी आग की चपेट में आने से मौत हुई है। घटनास्थल के 12 झोपड़ियां हैं, जिसमें से 4 जल गई हैं। आग लगने से करीब 6 से 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने का कारण का अभी तक नहीं पता चल पाया है,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखंड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ किया

Thu Mar 20 , 2025
सागर मलिक देहरादून । मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय […]

You May Like

advertisement