श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सलाहकार बने हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सलाहकार बने हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने से प्रदेश में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सभ्रवाल।

कुरुक्षेत्र 5 फरवरी : हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार विजय सभ्रवाल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सलाहकार घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय प्रवक्ता व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने नवनियुक्त प्रदेश सलाहकार विजय सभ्रवाल को संघ के प्रदेश सलाहकार नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “विजय सभ्रवाल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता की सेवाओं के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। हरियाणा के प्रदेश सलाहकार पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा, “विजय सभ्रवाल के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और कानूनी ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि,”श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। विजय सभ्रवाल ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।”प्रदेश व कुरुक्षेत्र इकाई के पदाधिकारियों ने विजय सभ्रवाल को हरियाणा प्रदेश का प्रदेश सलाहकार पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेश आहूजा (सोनीपत), प्रदेश संरक्षक डॉ. डीएल मल्होत्रा (सोनीपत), प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र केम (करनाल), अनिल धीमान (कुरुक्षेत्र),प्रदेश सह- सचिव शेलेन्द्र जैन (करनाल),पंकज सिंगला (पानीपत), जरनैल रंगा (कुरुक्षेत्र), हरमिंदर नागपाल (मुख्य संरक्षक चंडीगढ़), देस राज भटनागर (मुख्य संरक्षक कुरुक्षेत्र) प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल (सोनीपत), प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राजपूत (सोनीपत) सहित भारी संख्‍या में पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने संघ की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल के नेतृत्व में संघ को और सशक्त करने का संकल्प लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Thu Feb 6 , 2025
स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ पर्यावरण जरूरी : डॉ. वीरेन्द्र पाल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में पर्यावरण की अहम भूमिका : डॉ. विजय कुमार।केयू आईआईएचएस में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। कुरुक्षेत्र, 05 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड […]

You May Like

advertisement