सीएम ग्रिड परियोजना : 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए आठ कोठियां होंगी ध्वस्त

सीएम ग्रिड परियोजना : 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए आठ कोठियां होंगी ध्वस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मॉडल टाउन में सीएम ग्रिड परियोजना के तहत 24 मीटर चौड़ी सड़क बनाने के लिए आठ मकानों का हिस्सा बाधा बन रहा है। नगर निगम ने इन मकानों को अवैध अतिक्रमण मानते हुए लाल निशान लगाकर जल्द ही नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। इस फैसले से प्रभावित मकान मालिकों में आशंका और चिंता बढ़ गई है।
परियोजना के तहत कुष्ठ आश्रम रोड से रेलवे लाइन, डीडीपुरम चौराहा होते हुए गंगाशील अस्पताल तक और सेंट फ्रांसिस स्कूल से गुप्ता वॉच तक करीब 3,400 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण में 58.17 करोड़ रुपये के बजट से काम शुरू हुआ है, जिसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लखनऊ से मॉनिटरिंग की जा रही है।
सड़क निर्माण कार्य के दौरान बिजली लाइनों को भूमिगत करने के लिए 1,500 मीटर के क्षेत्र में सर्वेक्षण किया गया है। सोमवार तक पूरा सर्वे हो जाएगा। बिजली विभाग के एई ओम प्रकाश ने बताया कि सर्वे के बाद यह तय होगा कि कितने पोल और ट्रांसफार्मर हटाए जाने हैं।
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन आठ मकानों का कुछ हिस्सा अतिक्रमण में आता है, जिससे सड़क की चौड़ाई कहीं 23 मीटर, तो कहीं 21 मीटर रह गई है। ऐसे में नियमानुसार मकान मालिकों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेना ने सदर बाजार में फौजियों की एंट्री पर से हटाया प्रतिबंध

Mon Feb 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सात साल बाद बरेली कैंट स्थित सदर बाजार में फौजियों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब सैन्यकर्मी बिना किसी रोक-टोक के बाजार में आ-जा सकेंगे, जिससे बाजार की रौनक बढ़ेगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह फैसला शनिवार को […]

You May Like

advertisement