भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडिओ को सौपें

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष व फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष ने किसानों की विभिन्न समस्यों को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडिओ को सौपें

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बलिया एवं फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पांच सूत्री ज्ञापन वीडीओ को दिया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी विकासखंड कार्यालय में आज सुबह लगभग 11 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैट की मासिक मीटिंग की गई, जिसमें किसान यूनियन के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार ने किसानों की मुख्य समस्याओं का मुद्दा उठाया और नारेबाजी कर वीडीओ को पांच सूत्री ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम बगरू में प्रधान के घर के सामने खड़ंजे से पंचायत घर तक पानी भरे रहने के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। वहां नाली का निर्माण किया जाए। ग्राम पंचायत निधि से बने हुए शौचालय की जांच जायें। जालिम नगला में सीसी रोड मानक के अनुसार नहीं पड़ा है उसकी जांच की जायें। भारतीय किसान यूनियन टिकट की कार्यकर्ता शांति देवी निवासी ग्राम सिसौना के साथ मारपीट होने के बाद भी थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसी तरह किसानों की अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने वीडीओ को ज्ञापन सौंपा। मासिक बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार, ब्लॉक उपाध्यक्ष मान सिंह, तहसील मीडिया प्रभारी एडवोकेट विशाल पाल, तहसील उपाध्यक्ष महावीर सिंह, बलदेव सिंह, सुमेरी लाल, रामदयाल, रामस्वरूप, अमर सिंह, पंकज शर्मा, ब्लॉक संयोजक शांति देवी, चंद्रकली, आदि दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सीबीगंज क्षेत्र में दूर का रिश्तेदार किशोरी को लेकर हुआ फरार, मुकदमा दर्ज

Tue Feb 11 , 2025
थाना सीबीगंज क्षेत्र में दूर का रिश्तेदार किशोरी को लेकर हुआ फरार, मुकदमा दर्ज दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र में दूर का रिश्तेदार किशोरी को लेकर हुआ फरार। लड़की के पिता ने थाना सीबीगंज इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को बरामद करने की लगाई […]

You May Like

advertisement