भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा को ले आगरा के होटल में तलाशे सबूत

उत्तराखंड
भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा को ले आगरा के होटल में तलाशे सबूत,
सागर मलिक

*जांच में कुछ नये नामों की चर्चा से मची हलचल

एसआईटी मथुरा समेत अन्य जगह भी करेगी जांच*

हरिद्वार। प्रेमी से अपनी ही बेटी के यौन शोषण मामले में जेल में बंद भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा से फील्ड में हो रही पूछताछ के बाद कुछ चौंकाने वाले तथ्यों की चर्चा सरगर्म है।

इन दिनों एसआईटी भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा और उसके प्रेमी को लेकर आगरा व मथुरा के होटलों से जानकारी जुटा रही है। मुख्य जानकारी यह कि होटलों में कौन कौन अनामिका के साथ रुके।

बुधवार को एसआईटी टीम अनामिका शर्मा को आगरा के एक होटल में ले गयी। होटल के रिसेप्शन में पता किया कि अनामिका के साथ कब और कौन कौन इस होटल में ठहरे थे। रजिस्टर खंगालने पर एसआईटी को कुछ नये नामों का पता चला है। लेकिन ये नाम अभी गोपनीय रखे गए हैं।

जांच में कुछ चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन नामों के सामने आने से राजनीतिक और नौकरशही
होटल रजिस्टर में दर्ज हुए नए नामों से विशेष हलचल देखी जा रही है।

गौरतलब है कि
हरिद्वार यौन शोषण कांड में पुलिस ने पूर्व भाजपा नेत्री और उसके प्रेमी सुमित पटवाल को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

इसी क्रम में
एसआईटी की टीम अनामिका और शुभम को लेकर जांच के लिए आगरा के एक होटल में लेकर पहुंची थी। इसके अलावा दोनों को मथुरा समेत अन्य जगह के जाया जाएगा।

कुछ नये नाम सामने आने से एसआईटी की जॉच की दिशा रोचक मोड़ पर पहुंच सकती है।

इस केस की पीड़िता पहले ही सुमित पटवाल और शुभम पर भेल स्टेडियम, वृंदावन और आगरा में दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगा चुकी है

उल्लेखनीय है कि
जून माह में भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा के खिलाफ उसके पति ने अपनी नाबालिग बेटी का प्रेमी और उसके दोस्त से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने आरोपित भाजपा महिला नेत्री अनामिका शर्मा और उसके प्रेमी सुमित पटवाल व एक अन्य दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

हो हल्ला मचने के बाद भाजपा ने हरिद्वार की महिला जिलाध्यक्ष अनामिका शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

बाद में अनामिका के जेल से ही मोबाइल इस्तेमाल करने की घटना भी सामने आई थी।महिला कांग्रेस की
प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने यह मामला उठाया था।

कौन हैं अनामिका के राजनीतिक उठान के भागीदार !

अनामिका शर्मा का हरिद्वार की भाजपा राजनीति में तेजी से उठान हुआ। अनामिका को पार्टी के नेताओं से मजबूत रिश्ते की वजह से संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिली।

अनामिका शर्मा को कम समय में ही राजनीति में आगे बढ़ाने वाले नेताओं के नाम भी सत्ता के गलियारों में उछल रहे हैं। इनमें ठीक ठाक हैसियत रखने वाले रसूखदार भी शामिल हैं। अनामिका की लंबी छलांग में कुछ अधिकारियों की विशेष कृपा बतायी जा रही है।

अनामिका से जुड़े इस सेक्स स्कैंडल व बेटी का यौन उत्पीड़न सम्बन्धी शर्मनाक कांड की जांच ईमानदारी से हो जाय तो कई सफेदपोश के बेनकाब होने में देर नहीं लगेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परोपकार के प्रतीक स्व. मेहरचंद मेहंदीरत्ता की 36वीं पुण्यतिथि पर 21वा रक्तदान शिविर

Thu Jul 31 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877 16 वा निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर शनिवार को होगा आयोजित। कुरुक्षेत्र : समाजसेवा और परोपकार के लिए समर्पित रहे स्वर्गीय मेहरचंद मेहंदीरत्ता की 36वीं पुण्यतिथि पर 2 अगस्त (शनिवार) को श्रद्धा व सेवा भाव से “परोपकार दिवस” के रूप […]

You May Like

Breaking News

advertisement