पुरुषोत्तमपुरा बाग में प्रज्जवलित होगा सेवा संकल्प अभियान के आशीर्वाद का दीया : विश्राम कुमार मीणा

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत होंगी प्रतियोगिता व उत्सव।
सरकार की योजनाओं से जीवन में आए सुधार को बयां करती कहानी बदलाव की होंगी प्रस्तुत।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने अलग अलग विभागों को सौंपी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 सितंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत पुरुषोत्तमपुरा बाग से सेवा संकल्प अभियान के आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया जाएगा। जिला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, उत्सव व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को इस अभियान से जोड़ा जाए और उनके घरों पर दीया जलाकर उनके अनुभवों को सामने लाया जाए। इसके साथ ही पिछले 12 वर्षों में जिले में विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों तथा इनसे लोगों के जीवन में आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर विकास यात्रा से संबंधित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के जीवन में आए बदलाव को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिले के ग्राम सचिवालय, व्यायामशालाओं, किसानों के लिए किए गए कार्यों, सडक़ों, एक्सप्रेस वे तथा अन्य प्रमुख विकास परियोजनाओं को भी चिन्हित किया जाए, ताकि इन विकास कार्यों को जनता के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि चित्रकला, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया जाए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाए। सरकारी एवं निजी दोनों स्कूलों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बच्चों की प्रतिभा से दिखेगा विकसित भारत का सपना।
उपायुक्त ने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक स्कूलों में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को वर्ष 2047 के विकसित भारत की अपनी कल्पना और सपनों को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलेगा। श्रेष्ठ चित्रों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर वाला विशेष प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष उत्सव, लाभार्थियों की जुबानी सामने आएगी बदलाव की कहानी।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 25 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय विशेष उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा तथा माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन इंद्रधनुष सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों के अनुभवों को ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से सामने लाया जाएगा। देशभर के लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियों के छोटे वीडियो एवं रील तैयार कर विकास की वास्तविक तस्वीर लोगों के अनुभवों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।
‘सेवा सेतु’ के माध्यम से घर-घर पहुंचेगा योजनाओं का लाभ, लाडो लक्ष्मी योजना का भी होगा विस्तार
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अभियान के दौरान ब्लॉक स्तर पर विशेष ‘सेवा सेतु’ शिविर लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंचकर पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। इन शिविरों में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को भी प्रमुखता से जोड़ा जाए, ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सहायता सुनिश्चित की जा सके। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब परिवार की वार्षिक आय की पात्रता सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये की जाएगी। एक नवंबर से पात्र लाभार्थियों को योजना की राशि का भुगतान शुरू किया जाएगा। ‘सेवा सेतु’ शिविरों के माध्यम से पात्र महिलाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक औपचारिकताओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर, बीडीपीओ आशुतोष सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement