शिक्षक दिवस पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

शिक्षक दिवस पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में हुआ भव्य आयोजन

जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स हाई स्कूल,एलवल आजमगढ़ में आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया l
भारत में हर वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस पूरी तरह से देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, आदर्शों और उनके जन्मदिन को समर्पित है। इस पावन अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न जायसवाल एवं अनिरुद्ध जायसवाल , प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय ,सी० ए० ओ० साक्षी बिसेन , उप-प्रधानाचार्य संजय कुमार पाण्डेय , को-ऑर्डिनेटर धीरेन्द्र भारद्वाज एवं मोना सिंह ने सयुंक्त रूप से डॉ• सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र और माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सभी को तिलक लगाकर और पुष्प से उनका स्वागत किया ततपश्चात सरस्वती वंदना( मां सरस्वती शारदे, मां सरस्वती शारदे) तथा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, कविता,नाटक,गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक ही उनके जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे पूरा विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम एवं संस्कार सीखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सम्बोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय पाण्डेय ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र के भविष्य को दिशा देने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य महोदय ने सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उनका आभार व्यक्त किया l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल , आजमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Sat Sep 5 , 2026
सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल , आजमगढ़ में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी l सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एलवल आजमगढ़ में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक प्रशांत चंद्रा, आवासीय प्रबंधक प्रद्युम्न […]

You May Like

advertisement