संकल्प ’’ हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

’’संकल्प ’’ हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जनपद रायबरेली में महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदया के नेतृत्व मे ‘‘संकल्प’’ हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजनान्तर्गत सितम्बर माह में 10 दिवसीय (दिनांक 02.09.2025 से 12.09.2025) विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके क्रम में आज दिनांक 04.09.2025 को गंगोत्री पैरामेडीकल इंस्टीट्यूट के सभागार में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ़ वूमेन द्वारा तृतीय दिवस के थीम ’’लैंगिक सवेदनशीलता’’ पर विशेष अभियान चलाकर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक शेफाली सिंह द्वारा पैरामेडीकल छात्रों को प्रशिक्षित किया गया व उन्हे जानकारी दी गई महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास में वृद्धि तथा विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी, साथ ही सामाजिक नीतियों से जुड़कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने की विस्तृत जानकारी दी गयी है साथ ही अभियान के प्रमुख उद्देश्य के बारे में महिलाओं को किसी कार्य को करने की योग्यता शक्ति या सामर्थ्य की सभी नीतियों कानूनों व क्षमता निर्माण हेतु महिला-केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी दी गयी है।
जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित महिला हेल्प लाईन व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित कानून व योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, टोल फ्री नं0 1098,181,1076,112,108,1090 आदि के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रबंधक आयुष द्विवेदी, शक्ति धर बाजपाई, आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद ने 36 शिक्षकों को किया सम्मानित

Fri Sep 5 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत शिक्षक दिवस पर भारत विकास परिषद ने 36 शिक्षकों को किया सम्मानित शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर भारत विकास परिषद के द्वारा रायबरेली ज़िले का नाम रोशन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। रायबरेली शहर के मलिकमऊ कॉलोनी स्थित एक बैंक्वेट हाल में महामहिम […]

You May Like

advertisement