फिरोजपुर मंडल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया

“फिरोजपुर मंडल में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गयाI”

पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशिसित पत्र किए गए वितरण

(पंजाब) फिरोजपुर 15 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल में 01 अक्टूबर 2025 को “स्वच्छता पखवाड़ा” अभियान का शुभारम्भ मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, यात्रियों एवं सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया। आज दिनांक 15 अक्टूबर को मंडल कार्यालय में व्यापक श्रमदान आयोजित किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान फिरोजपुर मंडल में कुल 35 स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गयाI सभी स्टेशनों और कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता हेतु प्रभात फेरी निकाली गई, सभी प्रमुख स्टेशनों पर थीमेटिक पेंटिंग, बैनर, होर्डिंग्स, सेल्फी बूथ और पैम्फलेट के द्वारा सभी यात्रियों को रेल परिसर में साफ-सफाई हेतु जागरूक किया गया।
इस अभियान के दौरान 11,225 कर्मचारियों और यात्रियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई तथा 5 स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के द्वारा कर्मचारियों एवं यात्रियों को जागरूक किया गया। ‘स्वच्छोत्सव’ थीम के तहत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती मनाया गया, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मंडल में संयुक्त श्रमदान किया गया। टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा आर्म बैंड के माध्यम से यात्रियों को पेपरलेस यात्रा एवं यात्रियों की फीडबैक के माध्यम से ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए जागरूक किया गया। सभी प्रमुख स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान का आयोजन किया गया। स्टेशनों पर सूखे और गीले कचरे के निपटान के लिए कूड़ेदानों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
स्टेशनों और रेल परिसर में नालियों और शौचालयों की मरम्मत और साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्टेशनों पर यात्रियों को एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया एवं प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीन का उपयोग करने हेतु यात्रियों के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों द्वारा ट्रेनों में ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सेवा (OBHS) का निरीक्षण किया गया, जिसमें शौचालयों और लिनन की गुणवत्ता की भी जाँच की गई I
रेल परिसर में कैंटीन, फूड स्टॉल और बेस किचन और ट्रेनों में पैंट्री कारों का निरीक्षण किया गया और स्वच्छता की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई और एकल-उपयोग प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कटलरी का उपयोग ना करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गयाI खाद्य विक्रेताओं, रसोइयों और कैंटीन कर्मचारियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। सभी जल उपचार संयंत्रों, जल संस्थापनों की सफाई की गई और स्टेशनों, स्कूलों, कॉलोनियों और रेलवे परिसर में पानी की जांच हेतु निरीक्षण किया गया एवं नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए। ‘वेस्ट टू वेल्थ’ थीम के तहत ‘वेस्ट टू आर्ट’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पटाखा दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का परिपालन सुनिश्चित करने के निर्देश

Wed Oct 15 , 2025
सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सम्बंधित दुकान संचालकों के विरुद्ध होगी कार्यवाही नागरिकों से आतिशबाजी करने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हरिस एस के निर्देशानुसार जिला सेनानी नगर सेना एवं जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों […]

You May Like

Breaking News

advertisement