डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट

डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में किए गए निर्माण को किया नष्ट।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन ने की कार्रवाई, डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, डीपीसी को किया नष्ट।

इस्माइलाबाद, 11 फरवरी : जिला नगर योजनाकार की टीम ने उपायुक्त के आदेशानुसार पिहोवा उपमंडल में राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में एक अवैध कालोनी में उपायुक्त के आदेशानुसार प्रशासन के सहयोग से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है।
डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि उपायुक्त के आदेशानुसार नायब तहसीलदार इस्माइलाबाद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस डयूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ डीटीपी की टीम ने राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में पनप रही एक अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कों, डीपीसी व कंट्रोल एरिया में एक अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया। उन्होंने कहा कि डीटीपी विभाग के पास राजस्व संपदा इस्माइलाबाद में लगभग 17 एकड़ में एक अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरुरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ना तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और ना ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्टï करने का काम किया गया है।
उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सस्ते प्लाटों के चक्कर में प्रॉपर्टी डीलर के बहकावे में आकर प्लाट ना खरीदें और ना ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य करे। इतना ही नहीं जमीन की खरीद करने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और अवैधता की जानकारी प्राप्त कर लें। सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी रजिस्ट्री करने से पहले सरकार द्वारा जारी हिदायतों की पालना करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध कालोनियों में कोई प्लॉट खरीदता है तो उसके विरुद्ध भी डीटीपी कार्यालय द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और जिसमें 50 हजार का जुर्माना व 3 साल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि ग्रुप हाउसिंग स्कीम में दीनदयाल हाउसिंग स्कीम व अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग स्कीम के तहत 5 एकड़ भूमि पर लाइसेंस प्रदान किया जाता है, जिसमें आवेदन करके कॉलोनी काटने की जरूरी अनुमति प्राप्त की जा सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में सात लाख आहुतियों के साथ 28 वा महायज्ञ संपन्न

Tue Feb 11 , 2025
मां बगलामुखी पीतांबरा पीठ में सात लाख आहुतियों के साथ 28 वा महायज्ञ संपन्न। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। देश विदेश से आते है श्रद्धालु महायज्ञ में भाग लेने।जनकल्याण के लिए समय समय होते हैं पीतांबरा पीठ में अनुष्ठान। पिहोवा, 11 फरवरी : अरूणाय रोड स्थित गांव धनीरामपुरा में पिछले पांच […]

You May Like

advertisement