माधोपुर महोत्सव में उत्सव उपनिषद् की रचना होगी : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

माधोपुर महोत्सव में उत्सव उपनिषद् की रचना होगी : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र : समर्थगुरु मैत्री संघ, हिमाचल प्रदेश के स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य कुंजबिहारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 से 22 फरवरी, समर्थगुरू के सान्निध्य में माधोपुर महोत्सव में होने वाले कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे: 17-19 फरवरी सुरति योग और हंस प्रज्ञा कार्यक्रम होगा। 20-22 फरवरी निरति योग और मैत्री प्रज्ञा कार्यक्रम होगा।
17-22 फरवरी माधोपुर महोत्सव और आदरणीय समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया द्वारा उत्सव उपनिषद की रचना विश्व कल्याण हेतु होगी। समर्थगुरू संघ हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि सौभाग्य की यह घड़ी बार बार नहीं आती इसलिए भारत के विभिन्न स्थानों से सभी साधक अपने परिवार सहित शामिल हो कर अपने जीवन को सुखी बनाएंगे और विश्व कल्याण हेतु साधना करेंगे। भगवान की कृपा से ही सच्चे और प्यासे साधक के जीवन में पूर्ण सदगुरू आते है और साधना करवाते है। ट्विटर के माध्यम से समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने बताया कि हमें ज्ञान का प्रकाश जबतक नहीं हो तब तक भीतर अंधेरा ही दिखाई देता है। वह जो ज्ञान की दृष्टि का दीपक अगर हम को मिल जाता है, तो जो वस्तु दिखाई नहीं दे रही है, वह ज्ञान की दृष्टि मिल जाने से दिखाई पड़ना शुरू हो जाती है। गुरू रविदास जयंती आप सभी के लिए मंगलमय हो। आत्मा की गहराइयों में परमात्मा की प्यास भरी है। संत रविदास जी ठीक कहते हैं बहुत जनम बिछुड़े थे माधव,यह जनम तुम्हारे
लेखे।’ कहीं-न-कहीं इस प्यास से पूरी चेतना आक्रांत है। हमारा मूल परमात्मा है।उससे जुड़कर, उसकी याद में जीकर ही यह प्यास बुझ सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राहुल धीमान ने खेली ताबड़तोड़ नाबाद शतकीय पारी

Thu Feb 13 , 2025
राहुल धीमान ने खेली ताबड़तोड़ नाबाद शतकीय पारी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 140 रन में 12 छक्के व 10 चौके लगाए, अकाउंट्स इलेवन ने दी एडमिन प्लेयर्स को शिकस्त। कुरुक्षेत्र, 12 फरवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को खेले गए गैर-शिक्षक […]

You May Like

advertisement