भाजपा ने कुरूक्षेत्र में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की रणनीति को दिया अंतिम रूप

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने मेयर व चेयरमैन उम्मीदवारों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ की विस्तृत चर्चा।
लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर लड़ा जाएगा नगर निकाय चुनाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा : पंडित मोहन लाल बड़ौली।

कुरूक्षेत्र, 18 फरवरी : भाजपा ने मंगलवार को कुरूक्षेत्र में प्रदेश स्तरीय बैठक कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मंत्रियों, विधायकों और निकाय चुनाव के मेयर, चेयरमैन उम्मीदवार, भाजपा जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर मंत्री कृष्णलाल पंवार, मंत्री कृष्ण बेदी, मंत्री महिपाल ढांडा, मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व सांसद संजय भाटिया सहित जिला अध्यक्ष आदि मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निकाय चुनाव को लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ने की बात कही। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भी स्थानीय मुद्दों पर निकाय चुनाव लड़ने की बात बैठक में रखी। इस बैठक में यह भी तय हुआ कि पार्टी स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को अपने प्रचार के दौरान जनता के बीच लेकर जाएगी और डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का पंपलेट के जरिए प्रचार किया जाएगा ताकि सरकार के विकास कार्यों के दम पर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई जा सके।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए नगर निकाय चुनाव को जीतना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं जनता भी भाजपा को वोट देने के लिए तैयार है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार ने बड़े-बड़े काम किए हैं। श्री सैनी ने कहा कि सरकार की योजनाओं और रचनाओं को जनता के बीच पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने जो काम किए हैं वो तो बताने ही हैं साथ ही होने वाले कार्यों की भी पक्की गारंटी देनी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। लोगों के सुझावों को हम संकल्प पत्र में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 9 सदस्यीय संकल्प पत्र समिति का गठन हो गया है। इस समिति में मंत्री विपुल गोयल, मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक शक्ति रानी शर्मा, विधायक निखिल मदान, मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व मेयर अवनीत कौर और विजयपाल एडवोकेट को शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विजन स्पष्ट है, लोगों की सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है। नगर निकाय चुनाव में सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री लोगों के बीच रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में जन आशीर्वाद से लगातार भाजपा की सरकार बन रही है। हर पात्र परिवार तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कमल के फूल को ही प्रत्याशी मानकर हमें कमल खिलाना है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों और उम्मीदवारों को चुनाव में किस तरह से आपसी तालमेल से सभी कार्यकर्ताओं का साथ लेकर काम करना है यह भी समझाया। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता अनुशासित है और उत्साह से भरे हुए हैं। हम इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सभी सीटें जीतेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने देंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि क्षेत्र का विकास और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब के घर तक पहुंचे इस विचार को लेकर हम चुनाव मैदान में उतरना है। श्री बड़ौली ने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में बना हुआ है और जनता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है। श्री बड़ौली ने कहा कि जनता ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर तीसरी बार सेवा करने का मौका दिया। अब निकाय चुनाव में जनता क्षेत्र के नॉन स्टॉप विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को ही चुनेगी।
भाजपा का चुनावी एजेंडा तैयार, 35 मुद्दों को किया चिन्हित : पंडित मोहन लाल बड़ौली।
झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जनता ने नकारा : बड़ौली।
बैठक से पहले प्रेसवार्ता कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने अपना चुनावी एजेंडा तैयार कर लिया है। राज्य और केंद्र सरकार के 35 मुद्दों को चिन्हित किया गया है। डबल इंजन की सरकार के सभी मुद्दों को पंपलेट के जरिए घर-घर पहुंचाने का काम निकाय चुनाव में करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगरपरिषद, नगर पालिका के अलग-अलग पंपलेट होंगे। पंपलेट पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की सभी योजनाएं होंगी और संकल्प पत्र में क्षेत्र के हिसाब से ही मुद्दों को शामिल किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान कुरूक्षेत्र जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला मीडिया प्रभारी शैलेस वत्स, विक्रम शर्मा मौजूद रहे।
चुनाव में प्रचार के लिए बड़े लीडर के बुलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उम्मीदवार की डिमांड होगी तो राष्ट्रीय नेताओं को बुलाने से पार्टी कोई परहेज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा भाजपा के साथ है, जनता अब कांग्रेस पर विश्वास नहीं करती। कांग्रेस ने सदा ही झूठ और फरेब की राजनीति की है इसलिए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। नायब सरकार के निर्णयों की प्रशंसा करते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही 24 हजार युवाओं को नौकरी दी। डीएससी समाज के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को लागू किया और डायलसिस के मरीजों को निशुल्क इलाज देने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं उन्हें भाजपा सरकार पूरा करेगी।
संगठन से संबंधित सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि 377 मंडलों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 20 हजार 629 बूथों पर टीम बन चुकी है। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद संगठन पर्व को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम निकाय चुनाव जीतने के लिए तैयार है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कैंसर पीड़ित पत्रकार अर्चना सेठी को एमडब्ल्यूबी ने दी 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद

Wed Feb 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। हिसार के अनिल कुमार व अंबाला की सीमा मेहता सहित तीनों के परिजनों को एमडब्ल्यूबी के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी व अन्य सदस्यों ने दिए सहायता राशि के चैक। चंडीगढ़ : मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के द्वारा कैंसर रोग पीड़िता अर्चना सेठी (चंडीगढ़) को एक लाख रुपए की […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored