उत्तराखंड: कांग्रेस ने यूसीसी को उत्तराखंड की गरिमा और संस्कृति के खिलाफ बताया

सागर मलिक संपादक

देहरादून। उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में ‘लिव-इन’ संबंध के प्रावधान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आम जनता की राय एकत्र करेगी और उसे एक ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजेगी।

करन माहरा ने कहा कि यूसीसी में ‘लिव-इन’ संबंध का प्रावधान उत्तराखंड की गरिमा और संस्कृति के खिलाफ है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए पार्टी इसके खिलाफ 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी राज्य में आंदोलन के माध्यम से आम जनता की राय एकत्र करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने एक फार्म का प्रारूप तैयार किया है जिसके जरिए एकत्रित जनता की राय को ज्ञापन के रूप में राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसके लिए दो माह का समय निर्धारित किया है और आम जनता इस प्रावधान पर अपनी राय ऑनलाइन भी साझा कर सकती है। जिसके लिए कांग्रेस ने एक लिंक भी जारी किया है। माहरा ने आरोप लगाया कि ‘लिव-इन’ संबंधों के जरिए समाज में व्याभिचार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सत्तारूढ पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी स्वयं के धर्म का रक्षक होने का दावा करती है, यूसीसी ने उसके दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उत्तराखंड में 27 जनवरी से यूसीसी लागू किया गया है, जिसमें विवाह और तलाक के अलावा ‘लिव-इन’ संबंध का भी प्रावधान किया गया है और इस संबंध में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, प्रदेश में सशक्त भू कानून पर लगी मुहर

Thu Feb 20 , 2025
सागर मलिक संपादक देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र की अवधि बढ़ाने और सख्त भू कानून लागू करने की मांग को लेकर विपक्ष का सदन में प्रदर्शन किया है। इस बीच धामी कैबिनेट ने सख्त भू कानून को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News

advertisement