कुरुक्षेत्र – विरासत सांझी उत्सव 21 सितंबर से शुरू, हरियाणा भर से सांझी लगाने वाली महिलाओं से आवेदन आमंत्रित

सांझी विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार।
एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से आयोजित होगा पांचवा विरासत सांझी उत्सव।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्टे्रेलिया द्वारा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव- 2025 का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जायेगा। इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैंकड़ों महिलाएं भाग लेंगी। यह जानकारी विरासत सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि सांझी प्रतियोगिता का आयोजन विरासत हेरिटेज विलेज मसाना में 21 सितंबर को अमावस्या के दिन किया जायेगा। इस दिन लोक सांस्कृतिक दृष्टि से ग्रामीण महिलाएं घरों में सांझी लगाती हैं। लोक सांस्कृतिक परम्परा का निर्वहन करते हुए विरासत में भी सांझी प्रतियोगिता का आयोजन अमावस्या के दिन ही किया गया है। इससे पूर्व चार सांझी उत्सव 2021, 2022, 2023 एवं 2024 में विरासत द्वारा आयोजित किए जा चुके हैं। इन सांझी उत्सवों में 500 से अधिक महिलाओं ने सांझी निर्माण प्रतियोगिता में भाग लिया है। लोक कला सांझी को लुप्त होने से बचाने के लिए एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के प्रधान सेवा सिंह ने हरियाणा की महिलाओं को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामना संदेश दिया है। निदेशक अभिनव ने कहा कि इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अनेक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों की टीम विरासत सांझी उत्सव में भाग लेंगी। स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी विरासत सांझी उत्सव में लोक कला सांझी के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किए जाने वाले इस सांझी उत्सव में स्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए लुप्त होती चित्तण- मांडणा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा। सांझी उत्सव को देखने के लिए आने वाले विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के प्रतिभागी रहेंगे। निदेशक अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र - आदेश में महिलाओं के लिए परिवार नियोजन के लिए आधुनिक आसान प्रक्रिया शुरू

Thu Sep 11 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 10 सितंबर : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिलाओं के लिए आधुनिक परिवार नियोजन का एक नया और आसान साधन शुरू किया है। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सतवंत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आदेश अस्पताल में इम्प्लानॉन एनएक्सटी नामक गर्भनिरोधक […]

You May Like

Breaking News

advertisement