सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिहोवा के अरुणाय में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राज्य स्तरीय कार्यक्रम में की शिरकत।


101 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अरुणाय लंगर हॉल का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गीता स्थली ज्योतिसर में वट वृक्ष का किया पूजन।

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 मई : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा के अरुणाय स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में विधि पूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान राज्य स्तरीय पर्व कार्यक्रम के दौरान अरुणाय में 101 महिलाओं की कलश यात्रा को रवाना किया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच निकाली गई इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री ने 48 कोस के विभिन्न तीर्थ स्थलों से पहुंचे संत-महात्माओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में अरुणाय लंगर हॉल का उद्घाटन भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विषय पर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास, सांस्कृतिक विरासत तथा देश की आस्था और स्वाभिमान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को आकर्षक चित्रों एवं जानकारियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी नई पीढ़ी को अपने इतिहास एवं संस्कृति से जोडऩे का कार्य करती है।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पवित्र तीर्थ स्थल ज्योतिसर पहुंचकर विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने ज्योतिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंडित शंभू दत्त, पंडित भूधर गौतम, पंडित कमल गौतम, पंडित सतीश, पंडित सचिदानंद, पंडित यगदत्त, पंडित नरेश, पंडित शुभम, पंडित पंकज, पंडित रवि, पंडित अरविंद, पंडित चंदन तिवारी, पंडित राजीव, पंडित अजय, पंडित मोंटू, पंडित गंगोत्री, पंडित हितेश शर्मा, पंडित प्रमोद, पंडित हर्ष, पंडित वीरेंद्र, पंडित शुभम को सम्मानित किया।
इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महंत रविन्द्र पुरी महाराज, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमहंत बंसी पुरी महाराज, भद्रकाली मंदिर पीठाधीश पंडित सतपाल महाराज, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेन्द्र गोल्डी, भाजपा वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक वर्षा खांगवाल, एडीपीआर मनीष लोहान, अंबाला शहीद स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी, संगमेश्वर महादेव मंदिर के संचालक गौतम भूषण, सीएम मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, केडीबी मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, सैनी सभा प्रधान गुरनाम सैनी सहित विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, चेयरमैन धर्मवीर डागर, सरपंच सुमन लता, संत- महात्मा, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोमनाथ मन्दिर भारत की सनातन चेतना, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान का अमर प्रतीक : नायब सिंह सैनी

Tue May 12 , 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिहोवा स्थित श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में की शिरकत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ रहा।युवाओं से भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक विरासत से जुडऩे का आह्वान।मुख्यमंत्री तीर्थ […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored