लालकुआँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान

लालकुआँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशीले पदार्थ की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान प्रचलित है,
जफर अंसारी

इसी क्रम में प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में हरेन्द्र सिंह नेगी प्रभारी कोतवाली लालकुआ के नेतृत्व में अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर टीम का गठन किया गया।

जिसमें उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता द्वारा मय हमराही टीम के सुभाषनगर बैरियर में चैकिंग के दौरान अभियुक्त हिमाशु शुक्ला पुत्र स्व0 रामचन्द्र शुक्ला निवासी पश्चिमी राजीवनगर 02 किमी0 थाना लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र- 26 वर्ष को अपाचे बाईक में 280 ग्राम चरस के साथ परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया व गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा उक्त चरस को वी0आई0पी0 गेट लालकुआ के रहने वाले धीरेन्द्र सिंह उर्फ बन्टी और सन्नी कुमार उर्फ सनिया से बताया ।

जिसके आधार पर अभियोग में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी है। अभियुक्त हिमांशु को गिरफ्तार कर जुर्म नारकोटिक अधिनियम FIR N0- 44/25 धारा 8/20/29/60 एन0डी0पी0एस0 अधि0 बनाम हिमांशु शुक्ला उपरोक्त पंजीकृत कराया गया है ।इधर पुलिस टीम में उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार,अशोक कम्बोज
रामचन्द्र प्रजापति सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: धामी सरकार के दूसरे टर्म का चौथा बजट आज

Thu Feb 20 , 2025
उत्तराखंड: धामी सरकार के दूसरे टर्म का चौथा बजट आज,सागर मलिक संपादक सार: लोक लुभावन और कल्याण कारी घोषणाओं की उम्मीद, देहरादून: उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट आज पेश करेगी. करीब 1 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में लोक लुभावन और कल्याणकारी […]

You May Like

advertisement