इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया फिरोजपुर मंडल

“इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया फिरोजपुर मंडल।”

(पंजाब)फिरोजपुर 23 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चल रहे इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट के आज हुए रोमांचक मुकाबले में फिरोजपुर मंडल की टीम ने दिल्ली मुख्यालय की टीम को 13 रनों से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली मुख्यालय के कप्तान श्री राहुल भारद्वाज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। फिरोजपुर मंडल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। फिरोजपुर मंडल के टीम की तरफ से सर्वाधिक रन श्री अनिल यादव ने 40 तथा श्री वरुण ने 35 रन बनाए। पुछल्ले बल्लेबाजों का भी काफी योगदान रहा I जवाब में, दिल्ली मुख्यालय की टीम सिर्फ 142 रन ही बना सकी। मुकाबला काफी रोमांचक रहा लेकिन फिरोजपुर मंडल ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस मैच में शानदार गेंदबाजी के प्रदर्शन के कारण मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार श्री करण रंधावा को दिया गया जिन्होंने चार ओवर में 28 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। श्री सन्नी ने तीन ओवर में 13 रन देकर एक विकेट लिया। फिरोजपुर मंडल की टीम ने काफी लंबे अर्से के बाद इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया है। टीम के साथ कोच श्री पंकज तलवार तथा स्पोर्ट्स सेक्रेटरी श्री सुनील कैट भी शामिल थे I

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू तथा मंडल खेल अधिकारी श्री उचित सिंघल ने इंटरडिविजनल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइजीयू रिवाड़ी के छंटनीग्रस्त अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से समायोजित कर रोजगार सुरक्षित करने की मांग की : संदीप यादव

Sun Feb 23 , 2025
आइजीयू रिवाड़ी के छंटनीग्रस्त अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से समायोजित कर रोजगार सुरक्षित करने की मांग की : संदीप यादव। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र 23 फरवरी : हुकटा की इकाई के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय,मीरपुर रेवाड़ी विश्वविद्यालय में छंटनीग्रस्त अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को समायोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement